MP उपचुनाव: एक और वादा पूरा करने की तैयारी में शिवराज सरकार

MP उपचुनाव: एक और वादा पूरा करने की तैयारी में शिवराज सरकार

भोपाल।
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj cabinet expansion) में ग्वालियर चंबल (Gwalior Chambal) की झलक दिखने के बाद ये साफ हो गया है उपचुनाव (by election) में सरकार का फोकस विशेष फोकस महाराज के प्रभाव वाली 16 सीटों पर है।सरकार हर हाल में इन सीटों पर विजयी पाने की तैयारी में है, चुंकी इन सीटों के मंत्रियों और विधायकों ने बगावत करके कमलनाथ सरकार का पतन किया और एमपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनी थी।.यही वजह है कि चबंल एक्सप्रेस वे (Chabal Express Way) के बाद अब प्रदेश की शिवराज सरकार ने चम्बल संभाग में जल्द सैनिक स्कूल (military school) खोलने के वादे को पूरा करने जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंबल संभाग में शीघ्र ही सैनिक स्कूल खोला जाएगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात भी की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने चम्बल संभाग के भिण्ड-मुरैना जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग केन्द्रीय रक्षा मंत्री से की। चौहान ने बताया कि भिण्ड-मुरैना जिले के लगभग हर घर से एक नौजवान सेना में भर्ती होता है और देश की सीमाओं की रक्षा करता है।इस क्षेत्र में सैनिक स्कूल खुलने से यहाँ के युवा न केवल जवान बनकर निकलेंगे बल्कि सेना में बड़े अघिकारी भी बनेंगे और देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देंगे।

बता दे कि यह मांग काफी अरसे से लम्बित है। सन 2017 में रक्षा मंत्रालय के संस्थान डी.आर.डी.ओ. के लिए 334 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार द्वारा दी गयी थी। तब तत्कालीन रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इसके एवज में चम्बल संभाग में सैनिक स्कूल खोले जाने की बात कही थी। सैनिक स्कूल के लिए राज्य सरकार ने जमीन भी चिन्हित कर ली है, केन्द्र से हरी झंड़ी मिलते ही आगे का काम किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews