संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने समिधा पहुंचे सीएम शिवराज

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने समिधा पहुंचे सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) को लेकर राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं| इधर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) एक बार फिर भोपाल पहुंचे हैं। गुरूवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) भी अरेरा कॉलोनी स्थित संघ के प्रदेश कार्यालय समिधा पहुंच गए हैं|

उपचुनाव से पहले संघ प्रमुख का भोपाल दौरा काफी अहम माना जा रहा है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम को उनसे मिलने पहुंचे हैं| बताया जा रहा है कि इस दौरान राम मंदिर निर्माण, संघ समेत भाजपा की उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। साथ ही प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है|

दो माह में तीसरी बार भोपाल आये भागवत
संघ प्रमुख दो माह में तीसरी बार भोपाल पहुंचे हैं| इससे पहले मोहन भागवत 20 जुलाई को भोपाल आए थे। इस दौरान उन्होंने केरवा डैम के पास स्थित शारदा विहार में पांच दिनों तक बैठक कर राम मंदिर और उपचुनाव पर भी चर्चा की थी। इसके बाद 7 अगस्त को दौरा कार्यक्रम था। वे तीन दिनों तक भोपाल में रुके थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews