MP Corona Update : एक्टिव केस 100 के पार, आज फिर 5 नए केस, सीएम का बयान

mp coronavirus upadte

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ मध्य प्रदेश ने 88 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन (vaccination) कर देश में प्रथम पाया है। वही दूसरी तरफ आज रविवार को कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार में भी कमी देखने को मिली है। 2 अक्टूबर 2021 को सिर्फ 5 नए केस सामने आए है और राहत की खबर ये है कि 12 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 104 हो गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा डबल DA का लाभ, अक्टूबर में बढ़कर आएगी सैलरी

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 अक्टूबर 2021 को मिले 5 कोरोना पॉजिटिव में से 3 खंडवा और 2 पन्ना में से केस सामने आए है। शनिवार को 56210 मरीजों की जांच की गई थी।इसी के साथ  संक्रमण की दर बढ़कर 0.008 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.60% है।इसके पहले 1 अक्टूबर को 11 नए पॉजिटिव मिले थे।इधर, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना सिर्फ 22,842 नए केस सामने आए हैं और 244 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25,930 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में भी लगातार आंकडो़ं में कमी देखी जा रही है।

यह भी पढ़े.. मप्र उपचुनाव 2021: जोबट से कांग्रेस का चेहरा लगभग तय, औपचारिक घोषणा बाकी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में प्रथम डोज़ का 88 प्रतिशत से अधिक नागरिकों का वैक्सीनेशन कर मध्यप्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर है।अब तक 90 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ देशवासियों को दी जा चुकी है। यह स्वस्थ भारत के निर्माण की ओर एक और मजबूत कदम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews