MP Election 2023 : अजय सिंह का आरोप ‘शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को गरीबों का प्रदेश बना दिया’

Ajay Singh'sraj

MP Election 2023 : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान ‘मामाजी’ ने मध्यप्रदेश को गरीबों का प्रदेश बना दिया है। उन्होने कहा कि शिवराज ने सच नहीं बोलने की कसम खाई है। इसी के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी गरीबों को लेकर झूठे आंकड़े परोस दिये । वे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अंधेरे में रख सकते हैं, लेकिन उन्हें जनता को तो जवाब देना ही पड़ेगा।

शिवराज सरकार पर आरोप

अजय सिंह ने कहा कि अमित शाह ने शिवराज सरकार की पोल खोल कर रख दी जब उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण अन्न योजना से 5 करोड़ 60 लाख लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। यह बात उन्होंने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में प्रदेश का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कही थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब प्रदेश की नौ करोड़ हो चुकी जनसंख्या में पाँच करोड़ साठ लाख लोग गरीब हैं तो शिवराज किस मुंह से कहते है कि उन्होने प्रदेश का विकास कर दिया ? इससे शिवराज सरकार का एक और झूठ सामने आया है, जब उन्होंने खुद सच उगला है कि प्रदेश में तीन करोड़ बासठ लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतम वे लोग हैं जो गरीब की श्रेणी में नहीं आते और जिन्हें गरीब कल्याण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत और समाचार आए दिन आते रहते हैं। जब नौ करोड़ हो चुकी जनसँख्या में लगभग 90 प्रतिशत गरीब हैं तो शिवराज किस मुंह से कहते है कि हमने विकास कर दिया है।

‘जनता को किया गुमराह’

उन्होने कहा कि शिवराज सरकार ने आंकड़ों का भी घोटाला कर दिया। इतने सारे झूठे आंकड़े देकर आम जनता को गुमराह कर दिया ताकि सच्चाई बाहर नहीं आने पाए। लेकिन अब सच्चाई सबके सामने है। शिवराज सरकार को बताना चाहिए कि उसने जिन एक करोड़ 36 लाख लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का दावा किया है, उनकी मासिक आय अब औसतन कितनी हो गयी है? जनता यह भी जानना चाहती है कि क्या इन लोगों ने अपना बीपीएल कार्ड यह कहते हुए सरकार को वापस कर दिया है कि अब इसकी जरूरत नहीं है, क्योंकि सर‌कार ने हमारी गरीबी दूर कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews