MP Election 2023 : मप्र में विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आज सभी 230 विधानसभाओं के लिए मीडिया संयोजकों की नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं। गौरतलब है कि मप्र में 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतों की गिनती के साथ ही चुनाव परिणाम सामने आएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जारी की सूची
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर विधानसभा मीडिया संयोजकों की सूची पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”538142″ /]
