MP Election 2023 : रुझानों से भाजपा में ख़ुशी की लहर, प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, एक दूसरे को खिला रहे मिठाई

MP Election 2023

MP Election 2023 : मतगणना में आ रहे रुझान भाजपा खेमे के लिए खुशियां लेकर आ रहे हैं जबकि कांग्रेस इसे लेकर आश्चर्य में है, रुझानों के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचना शुरू हो गए है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मप्र की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरूआती रुझान में ही भाजपा को भारी बढ़त दिखाई देने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य कई पदाधिकारी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँच गए हैं।

भाजपा कार्यालय में खिलाई जा रही मिठाई 

रुझानों से सभी के चेहरे खिले हुए हैं, पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिला रहे है और अभी से सरकार बनाने की अग्रिम बधाइयाँ दे रहे हैं , अभी तक जो अपडेट चुनाव आयोग की तरफ से सामने आया है उसके हिसाब से भाजपा 144 सीटों पर आगे चल रही है वहीँ कांग्रेस 58 सीटों पर आगे चल रही है, जो एक बहुत बड़ा अंतर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews