MP News : विद्युत कर्मचारियों-पेंशनरों ने फिर खोला मोर्चा, आज भोपाल में धरना प्रदर्शन, पुरानी पेंशन समेत ये है प्रमुख मांगे, 10 सितंबर को लेकर बड़ी तैयारी

mp new

MP Electricity Employees : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी मांगों को लेकर हर वर्ग आंदोलन की राह पर चल पड़ा है। कोई ज्ञापन देकर अपनी बात रख रहा है तो कोई धरना प्रदर्शन तो कोई यात्रा निकाल रहा है।इसी कड़ी में अब बिजली कर्मचारी अधिकारी और पेंशनर्स ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिकारी कर्मचारी आज शिक्षक दिवस के मौके राजधानी भोपाल में धरना प्रदर्शन कर रहे है।

दरअसल, प्रदेश में 15000 विद्युत अधिकारी कर्मचारी एवं 52000 पेंशनर कार्यरत है जो लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है, लेकिन अबतक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया है, जिसके चलते वे आज गोविंदपुरा बिजली मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। कर्मचारियों पेंशनरों की पेंशन की सुनिश्चित व्यवस्था एवं पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगे है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द मांगों पर विचार नहीं किया तो 10 सितंबर को प्रदेश स्तर पर भोपाल में जंगी प्रदर्शन करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews