शिवराज सरकार की बड़ी सौगात! मानदेय-भत्तों में जल्द होगी वृद्धि, सीएम लेंगे अंतिम फैसला, इन्हें मिलेगा लाभ

employee news

MP Government Honorarium Hike : मध्‍य प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के लिए खुशखबरी है। राज्य की शिवराज सरकार महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के मानदेय में वृद्धि करेगी।इस संबंध में आज बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्षों की सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक होना है, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में बनी सहमति

दरअसल, मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें मानदेय वृद्धि समेत कई मांगों पर सहमति बनी ।उन्होंने राष्ट्रीय पर्व पर जिला पंचायत अध्यक्षों को ध्वाजारोहण करने का अवसर देने की मांग पर सैद्धांतिक स्वीकृति दी।

मानदेय के साथ भत्ते भी बढ़ेंगे

इसके अलावा 15वें वित्त आयोग और मनरेगा के कामों को छोड़कर शेष कार्यों की स्वीकृति जिला पंचायत अध्यक्ष ही देंगे आदि मांगों पर भी सहमति दी गई। मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मांगों को अनुमोदन के साथ मुख्यमंत्री को भेजा है। जल्द ही मानदेय और वाहन भत्ता भी बढ़ाया जाएगा।

सीएम लेंगे अंतिम फैसला, बैठक आज

इसके साथ ही मनरेगा एवं 15 वें वित्त आयोग के कार्यों को छोडकर शेष सभी कार्यों की स्वीकृति जिला पंचायत अध्यक्ष से लेने की व्यवस्था को बनाया जाएगा। बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की सभी मांगों पर विचार किया गया है। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों पर चर्चा करके अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की मांगों पर विभागीय मंत्री, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित अन्य मंत्रियों ने समर्थन किया था।अब अंतिम निर्णय सीएम को लेना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews