सीएम डॉ मोहन यादव ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान, बोले- आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का लक्ष्य प्राप्त करने राज्य सरकार प्रतिबद्ध

युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए नई पीढ़ी को पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
CM Dr. Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मंगलवार को समन्वय भवन भोपाल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को संबोधित किया। डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विश्व में एक महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है। अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपनाकर और भारतीय उद्यमियों और कारीगरों का समर्थन कर हम एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत में व्यापार व्यवसाय समृद्ध रहा है। अनुशासित जीवन पद्धति जियो और जीने दो के विचार का अनुसरण करने के परिणाम स्वरूप भारतीय समाज सदैव पुष्पित पल्लवति होता रहा है। समाज में विद्यमान धर्मादा की परम्परा से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जनकल्याण गतिविधियों का संचालन होता था। पिछली सरकारों की लाइसेंस, कोटा, परमिट जैसी नीतियों से देश की मुद्रा का अवमूल्यन हुआ और समाज द्वारा संचालित व्यवस्थाओं में भी शासकीय हस्तक्षेप के दुष्परिणाम सामने आने लगे।

PM Modi के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने अतीत को गौरव के साथ देखने की दृष्टि दी और संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर भारतीय बौद्धिक सामर्थ्य को विश्व में स्थापित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पहल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख और आर्थिक सामर्थय स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी किसानों के हितैषी होने के साथ ही मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के हित चिंतक हैं। उनके मार्गदर्शन में व्यापार-व्यवसाय और कर व्यवस्था में लागू सरल और पारदर्शी नीतियों ने आम आदमी के जीवन को सुगम बनाया है।

त्यौहार में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदने की अपील 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में उद्योग तथा निवेश गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जारी गतिविधियों से स्वदेशी को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी दिनों में आ रहे त्यौहारों में स्वदेशी सामग्री का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए उपस्थित जनसमुदाय को प्रेरित किया।

स्वदेशी अपनाने की दिलाई गई शपथ 

इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई। इसमें नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने, आयातित वस्तुओं की जगह देसी विकल्प अपनाने, घर,काम और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और गांव, किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए नई पीढ़ी को पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण के प्रति सजग रहकर स्वदेशी और प्रकृति-अनुकूल उत्पादों का प्रयोग करने तथा देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दिलाया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews