MP में 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामले, 730 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

MP में 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामले, 730 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

भोपाल| मध्य प्रदेश पर कोरोना महामारी का संकट गहराता जा रहा है| मंगलवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 730 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 1171 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 126 नए पॉजिटिव हैं। इंदौर 98, भोपाल 20 पॉजिटिव मरीज मिले हैं|

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने वीडियो जारी कर बताया कि सरकार द्वारा भेजे गए 1171 सैंपल रिपोर्ट में 126 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। इंदौर 98, भोपाल 20, उज्जैन 1, बड़वानी 3, जबलपुर, श्योपुर, मंदसौर और रतलाम, टीकमगढ़ में एक-एक केस मिला। टीकमगढ़ में यह पहला केस है। 24 जिलों में 278 कैंटोनमेंट एरिया बनाए गए हैं। 51 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते हुई 6 लोगों की मौत हो चुकी है| वहीं कुल 50 लोगों की मौत कोरोना महामारी से हो चुकी है। अब तक कुल मिलाकर 24 जिले कोरोना से प्रभावित हुए हैं। खंडवा में अब तक सर्वाधिक 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं| खंडवा की मक्का मस्जिद में कर्नाटक के जमातियों के संपर्क में आए 30 नमाजियों में से 9 और एक अन्य मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे मिलाकर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हो गई है। वहीं टीकमगढ़ में पहला पॉजिटिव मरीज मिला है| इंदौर में कोरोना के संक्रमण की चपेट में आने के बाद जिन डॉ शत्रुघ्न पंजवानी की मौत हुई थी। इन्हीं डॉक्टर के यहां काम करने वाले टीकमगढ़ जिले के लमेरा गांव का युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews