उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ाई तिथि, अब विद्यार्थी PG और NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

PG और NCTE पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश के लिए यह अन्तिम चरण होगा।
college admission

college admission

मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों में इस दिनों शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है, UG,PG, NCTE पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग अलग चरणों में विद्यार्थियों को अवसर दिए जा रहे हैं, अब उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर यानि PG और एनसीटीई पाठ्यक्रमों ने एडमिशन के लिए अतिरिक्त चरणों की घोषणा की है।

उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए अतिरिक्त सीएलसी चरण के लिए समय सारणी जारी की है। इसी तरह एनसीटीई पाठयक्रम संचालित करने वाले शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय सारणी भी जारी की है।

3 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन

स्नातकोत्तर कक्षाओं (PG) में एडमिशन के लिए अतिरिक्त सीएलसी चरण के लिए जारी समय सारणी के अनुसार, सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर कक्षाओं में मेजर माइनर विषयों में और मेजर एवं माइनर विषय के अतिरिक्त अन्य विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई से 3 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकेंगे।

विद्यार्थियों के साक्षात्कार 6 से 7 अगस्त तक

पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 31 जुलाई से 4 अगस्त तक होगा। मेजर माइनर के अलावा अन्य विषयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को साक्षात्कार के दिनांक, स्थान एवं समय की सूचना 5 अगस्त को दी जाएगी। मेजर माइनर के अलावा अन्य विषयों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के साक्षात्कार एवं पोर्टल पर पात्रता की प्रविष्टि 6 से 7 अगस्त तक होगी।

सीट का आवंटन 8 अगस्त को होगा

विभाग ने कहा विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में सीट का आवंटन 8 अगस्त को होगा। आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 8 से 14 अगस्त तक किया जा सकेगा। आवंटित महाविद्यालय में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा और प्रवेश शुल्क का भुगतान न होने की अवस्था में प्रवेश मान्य नहीं माना जाएगा।

NCTE पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण

इसी तरह उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये एनसीटीई पाठयक्रम संचालित करने वाले शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय सारणी जारी की है। जारी समय सारणी के अनुसार, एनसीटीई पाठयक्रमों में प्रवेश में लिए विद्यार्थी 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकेंगे।

दस्तावेजों का सत्यापन 31 जुलाई से 6 अगस्त तक होगा

पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 31 जुलाई से 6 अगस्त तक होगा। मेरिट सूची का प्रकाशन 7 अगस्त को होगा। विद्यार्थियों के लिए 8 अगस्त को सीट आवंटन जारी किया जाएगा। आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी माइग्रेशन के साथ भौतिक सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को उपस्थित होकर 8 से 13 अगस्त तक लिंक इनिशिएट कराना होगा। विद्यार्थियों को आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 8 से 14 अगस्त तक करना होगा। आवंटित महाविद्यालय में शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। प्रवेश शुल्क का भुगतान किए गए आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews