मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : पूरे हफ्ते जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज इंदौर-उज्जैन समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून के साथ अन्य मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन समेत 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि लगातार बारिश के बावजूद प्रदेश के 40 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है
mp_weather

मानसून के सक्रिय होते ही मध्य प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 40 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान तापमान में भी कमी देखने को मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार, 23 जुलाई को 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा भोपाल-जबलपुर समेत 39 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणिका सक्रिय है जिसके चलते 26-27 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

गुरुवार को इन जिलों में ऑरेंज/येलो अलर्ट

  • भारी बारिश: आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन (ऑरेंज अलर्ट) नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, सीहोर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली (येलो अलर्ट)
  • झंझावत, वज्रपाप और 30/40 किमी प्रति घंटा हवा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा ।

मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 11% कम बारिश

  • 1 जून से 22 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 12.1 इंच (307.9 मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 13.7 इंच (347.7 मिमी) मानी जाती है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 15% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 8% से कम पानी गिरा है। अबतक के आंकड़ों पर गौर करें तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थिति ठीक है लेकिन जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग को अच्छी बारिश का इंतजार है।
  • इस अवधि में देवास में सर्वाधिक 18.5 इंच बारिश हुई है। बालाघाट में 18 इंच और भोपाल में 16.4 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि आलीराजपुर में अब तक करीब 2 इंच ही बारिश हुई है, जो सामान्य से लगभग 78 प्रतिशत कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews