MP के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द उपार्जन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द उठाएं लाभ, जानें नियम-प्रक्रिया और रेट

mp moong purchase

MP Moong Procurement 2023 : मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए महत्वपूर्ण खबर है। किसानों के पास  समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द उपार्जन का आखिरी मौका है, क्योंकि मूंग और उड़द खरीदी की आखिरी तारीख  7 अगस्त है, मौका जाने से पहले किसान इस तय तारीख तक फसल बेच सकते है।  खास बात ये है कि किसान अपनी सुविधा अनुसार कहीं पर भी स्लॉट बुक कर मूंग बेच सकेंगे। प्रदेश के 32 जिलों में मूंग की खरीदी की जा रही है। बता दे कि इस साल राज्य सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है।

कृषि मंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

हाल ही में एमपी कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर लिखा था कि भाजपा सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के नेतृत्व में हमने समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द खरीदी की अंतिम तिथि को 31 जुलाई 2023 से बढ़ाकर किसान भाईयों-बहनों के हित में 07 अगस्त 2023 तक करने का निर्णय लिया है। सीएम चौहान के निर्णय के पालन में आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

इन जिलों में मूंग की खरीदी

प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर सहित नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट में पंजीयन केन्द्र खोले गए हैं। इस दौरान उपार्जन केंद्रों पर किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews