84 पर रार : कमलनाथ का वीडी शर्मा पर आरोप, वीडी ने दिया चैलेंज, दिग्विजय सिंह को जेल पहुंचाने की चेतावनी

84 पर रार : कमलनाथ का वीडी शर्मा पर आरोप, वीडी ने दिया चैलेंज, दिग्विजय सिंह को जेल पहुंचाने की चेतावनी

Kamal Nath and VD Sharma accused each other : चौरासी का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है। जब जब चुनावों का मौसम आता है..राजनीतिक दलों का एक दूसरे के खिलाफ और जोर-शोर से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो जाता है। इस दौरान सिर्फ तात्कालिक मुद्दे ही नहीं उछाले जाते..बरसों बरस पुराने मामलों को भी फिर से छेड़ दिया जाता है। मध्य प्रदेश में भी इन दिनों ऐसा ही कुछ हो रहा है। मिशन 2023 फतह करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप मढ़ने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे और इसी दौरान 84 के दंगो को लेकर फिर कमलनाथ और भाजपा नेता आमने सामने हैं। कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अपने दो नंबर के काम छुपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं तो वहीं वीडी शर्मा ने उन्हें खुली चुनौती दे दी है। वही उन्होने ये भी कह दिया है कि वो दिग्विजय सिंह के जेल पहुंचने तक चैन से नहीं बैठेंगे।

सोमवार को कमलनाथ अनूपपुर पहुंचे थे और वहां एक बार फिर उन्होने बीजेपी पर जमकर हमला किया। वहीं जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि बीजेपी नेता उनपर 84 के दंगों को लेकर आरोप लगा रहे हैं तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपाई नेताओं पर पलटवार किया। उन्होने कहा कि ‘वीडी शर्मा अपने कारनामे छुपाने के लिए मेरे ऊपर आरोप लगाने की शुरुआत की है।’ उन्होने कहा कि ‘अब बीजेपी के पास मेरे बारे में कुछ कहने के लिए बचा नहीं है। मेरे 45 साल की राजनीति में किसी ने मुझपर उंगली नहीं उठाई। किसी ने चौरासी के दंगों पर मुझपर कोई एफआईआफ फाइल नहीं की। वहीं बीजेपी ने ही एक आयोग बनाया था जिसने मुझे बेकसूर बताया है।’ उन्होने कहा कि इतने साल तक मुझपर कोई आरोप नहीं लगे लेकिन अब बीजेपी नेता अपने दो नंबर के काम छुपाने के लिए मुझपर आरोप लगा रहे हैं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कमलनाथ के आरोपों पर कहा ‘मैं आपको चैलेंज के साथ कहता हूं कि मेरे बारे में एक लाइन भी जिस दिन निकाल देंगे, उस दिन मैदान में आकर बहस होगी। कमलनाथ जी बता दें कि आयोग ने उन्हें सस्पेक्टेड माना है कि नहीं माना है, ये जवाब पूरा देश और सिख समाज चाहता है। कमलनाथ को लेकर ये बात वीडी शर्मा नहीं, देश एजेंसिया कह रही हैं।’ वहीं उन्होने दिग्विजय सिंह को भी लपेटते हुए कहा कि ‘उन्होने भी मुझपर आरोप लगाया था जिसपर मैंने मानहानि का केस किया है। कोर्ट ने उसपर चालान कर दिया है और मैं तब तक नहीं छोड़ूंगा जब तक उस उस मामले में जेल के सींखचों में नहीं पहुंच जाएंगे।’ उन्होने कहा कि वो एक सामान्य गरीब किसान के बेटे हैं और कमलनाथ ने पूरे छिंदवाड़ा में गरीबों को लूटने का काम किया है।

[dgv_vimeo_video id=”828987032″]

[dgv_vimeo_video id=”828987716″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews