जाति पर रार : रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, कहा ‘पहले फ़िरोज़ खान के नाती बताएँ अपनी जाति’

Rameshvar

Rameshwar Sharma counter attack on Congress : ‘मोदी की जाति’ और ‘मोदी का परिवार’ को लेकर देशभर में रार मची हुई है। इसे लेकर अब बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने सवाल किया है कि राहुल गांधी को पहले ये बताना पड़ेगा कि उनकी जाति क्या है। उन्होंने कहा कि ‘फ़िरोज़ ख़ान का नाती किस जाति का है’। वहीं कमलनाथ के द्वारा दस से बारह लोकसभा सीटें जीतने के दावे पर बीजेपी विधायक ने कहा कि इस बार कांग्रेस शून्य पर रहेगी।

राहुल गांधी से पूछी उनकी जाति

राहुल गांधी पिछले दिनों पीएम मोदी पर उनकी जाति को लेकर हमलावर थे और उनके ओबीसी होने पर सवाल उठा रहे थे। वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वो एक पत्रकार पर भड़क गए और उसकी जाति पूछने लगे। इसे लेकर उनकी काफ़ी आलोचना भी हुई। अब बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी इस मुद्दे पर सामने आए हैं और उन्होंने पलटवार किया है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी जी को पहले ये बताना पड़ेगा कि उनकी ख़ुद की जाति क्या है। वैसे तो हम सनातन प्रवृत्ति के लोग हैं..हिंदू समाज में सबके वर्ग हैं जाति का कोई उल्लेख नहीं होता है। लेकिन अगर राहुल गांधी जी ने जाति पूछना शुरु कर दी तो पहले आपको बताना पड़ेगा कि फ़िरोज़ ख़ान का नाती किस जाति का है।’

कमलनाथ पर पलटवार

वहीं कमलनाथ के लोकसभा चुनाव में 12-13 सीटें जीतने के दावे को भी उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ‘कमलनाथ जी जो दस सीटें बोल रहे हैं, आगे का एक खतम हो जाएगा और कांग्रेस ज़ीरो पर आ जाएगी। मैं परमात्मा से प्रार्थना करूँगा कि कमलनाथ जी इस उम्र में चुनाव हारने का झटका न खाएं।’ बता दें कि अभी मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटों पर बीजेपी का क़ब्ज़ा है और सिर्फ़ छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ ही एकमात्र कांग्रेस सांसद हैं। एक तरफ़ जहां बीजेपी पूरी 29 सीटें जीतने का दावा कर रही है वहीं कमलनाथ भी बारह से तेरह सीटों पर जीत का दावा जता रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”919900336″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews