MP News : किसानों को बड़ी राहत, सीएम मोहन यादव का आदेश, गेहूं भीग गया चमक निकल गई फिर भी सरकार खरीदेगी

CM Dr Mohan Yadav

MP News : मध्य प्रदेश में हो रही बे मौसम बारिश से किसान परेशान है, उसे चिंता सता रही है कि उसका गेहूं भीग गया है तो उसका क्या होगा? लेकिन किसनों की इस चिंता का समाधान सीएम डॉ मोहन यादव ने कर दिया है, उन्होंने कहा है कि यदि किसान का गेहूं भीग गया है और उसकी चमक भी निकल गई है तो भी सरकार उसे खरीदेगी , उसके निर्देश दे दिए गए हैं।

बे मौसम बारिश से चिंतित किसान  

गेहूं की पैदावार करने वाला मध्य प्रदेश का किसान इस समय बे मौसम बारिश से परेशान हैं, जिन किसानों की फसल बिक गई उन्हें रहत है लेकिन जो किसान अभी अपनी फसल को लेकर खरीदी केंद्र तक नहीं पहुंचे और उनका गेहूं खेत और खलिहान में ही है उनकी चिंता बारिश ने बढ़ा दी है, उन्हें फ़िक्र है कि उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया भीगा हुआ गेहूं कौन खरीदेगा?

सीएम के निर्देश- गेहूं भीग गया, चमक निकल गई, फिर भी सरकार खरीदेगी  

किसानों की इस चिंता को समझते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सामने आये हैं , उन्होंने कहा कि किसान को चिंता करने की जरुरत नहीं है , सरकार चिंता कर रही है, सरकार किसानों के साथ है , उन्होंने कहा कि किसान का गेहूं भीग गया है और उसकी चमक भी निकल गई है तो भी सरकार उसे खरीदेगी इसके निर्देश दे दिए गए हैं।

फसल हानि, पशु हानि सबकी भरपाई सरकार करेगी : सीएम यादव 

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार किसनों को ही फसल नुकसान, पशु हानि सबकी भरपाई करेगी, किसान का कोई नुकसान नहीं होने देंगे, उन्होंने कहा कि जो गेहूं सरकार खरीद चुकी है और यदि वो खुले में रखा है तो उसे ढकने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews