MP News : सीएम शिवराज और कमलनाथ के सवाल, महिलाओं के मुद्दे पर एक दूसरे को घेरा

MP News : सीएम शिवराज और कमलनाथ के सवाल, महिलाओं के मुद्दे पर एक दूसरे को घेरा

Shivraj-Kamal Nath’s question to each other : मध्य प्रदेश की सियासत में श्रेय लेने की होड़ के अलावा जो इन दिनों सवाल-सवाल चल रहे हैं। अमूमन सवाल-जवाब होते हैं..लेकिन यहां सवाल के बदले सवाल ही कहे सुने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एक दूसरे को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए उनके द्वारा किए गए वादों/घोषणाओं को सवालों के रूप में उछाल रहे हैं। लेकिन इसका जवाब किसी ओर से नहीं आ रहा।

सीएम का सवाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज का सवाल किया है कि ‘कांग्रेस ने 17 से 45 साल की महिलाओं की सुरक्षा हेतु एप्प इंस्टाल्ड स्मार्ट फोन नि:शुल्क देने का वादा किया था। कमलनाथ जी, जवाब दीजिए कि आपने यह वचन भी क्यों पूरा नहीं किया ?’ शिवराज पहले भी कांग्रेस के पिछले वचनपत्र को लेकर कह चुके हैं कि कांग्रेस ने पिछली बार झूठ पत्र बनाया था और 900 से ज्यादा वादे किये थे लेकिन पूरे नहीं किये। इस बार फिर महाझूठ पत्र बना कर जनता को ठगने की तैयारी में हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है और झूठे वचनपत्र पर ही उन्होने पिछली बार वोट मांगे थे और कोई वचन पूरा नहीं किया।

कमलनाथ का पलटवार

वहीं कमलनाथ ने उनसे पूछा है कि ‘छूटइ मल कि मलहि के धोएँ। घृत कि पाव कोइ बारि बिलोएँ। शिवराज जी आप पानी में मथानी चलाकर घी निकालना चाहते हैं। यह अपना और पूरी जनता का समय बर्बाद करने के षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं है। आपके इसी झूठ के कारण आपकी निकास यात्रा में जनता रोज आपकी फजीहत कर रही है। आपने अपने “झूठ पत्र” में वादा किया था: उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को छोटे घरेलू व्यवसाय शुरू करने के लिए सिलाई मशीन जैसे जरूरी उपकरण हेतु आर्थिक सहायता दी जाए। आपने कितनी सिलाई मशीनें उपलब्ध करा दीं, जरा जनता को बताएं। या आप सिर्फ अपनी सरकार के काले कारनामों को रफू करने में लगे हैं।’

[dgv_vimeo_video id=”799773083″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews