MP News : सीएम शिवराज मंगलवार 22 अगस्त को करेंगे “मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ” योजना का शुभारंभ

MP News : सीएम शिवराज मंगलवार 22 अगस्त को करेंगे “मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ” योजना का शुभारंभ

MP News : प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत करने और उनके रोजगार की व्यवस्था करने के उद्देश्य से बनाई गई मुख्यमंत्री सीखो – कमाओ योजना की शुरुआत कल मंगलवार 22 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सीएम शिवराज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भेल, भोपाल में शाम 4 बजे योजना में चयनित युवाओं को अनुबंध का वितरण करेंगे।

ट्रेनिंग में मिलेगा 8 से 10 हजार रुपये का स्टायपेंड

प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास के साथ ही ‘लर्न एंड अर्न’ की तर्ज पर “ऑन जॉब ट्रेनिंग” की सुविधा के लिये शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ योजना में 18 से 29 वर्ष आयु के मध्य प्रदेश के मूल निवासी युवा जिन्होंने 12वीं/आईटीआई या उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की हो उन्हें उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को 8 से 10 हजार रुपये  का स्टायपेंड भी दिया जाएगा।

प्रथम चरण में एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य 

“मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ” योजना के प्रथम चरण में एक लाख युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। योजना में 8 लाख 69 हजार 673 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है। अब तक कुल 16 हजार 450 प्रतिष्ठानों ने पंजीकृत युवाओं के लिये लगभग 68 हजार 984 पद प्रकाशित किये हैं। योजना में पहले प्रतिष्ठानों का पोर्टल पर पंजीयन किया गया। इसके बाद वेकेंसी प्रकाशित की गई। युवाओं द्वारा भी पोर्टल पर कोर्स का चयन कर वेकेंसी की विरूद्ध आवेदन किया जा रहा है।

प्रदेश में अब तक साढ़े चौदह हजार अनुबंध जनरेट 

जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 14 हजार 450 अनुबंध जनरेट किये गये हैं। इसमें भोपाल में सर्वाधिक 643 अनुबंध किये गये। इसके अतिरिक्त रीवा में 640, जबलपुर में 560, दमोह में 487, सतना 486, बैतूल 467, ग्वालियर 435, सागर 418, इंदौर 414, छिंदवाड़ा 398, खरगोन 398, नरसिंहपुर 362, शिवपुरी 330, खंडवा 325, सिगरौली 320, धार 314, उज्जैन 330, गुना 296, बालाघाट 293, शहडोल 292, सिवनी 289, छतरपुर 284, रतलाम 276, मंदसौर 270, रायसेन 267, राजगढ़ 267, शाजापुर 257, मुरैना 251, भिंड 248, सीहोर 247, नीमच 244, विदिशा 235, सीधी 225, अनूपपुर 216, कटनी 209, पन्ना 201, नर्मदापुरम 192, देवास 188, आगर-मालवा 187, बड़वानी 167, उमरिया 164, बुरहानपुर 163, मंडला 162, टीकमगढ़ 160, झाबुआ 151, दतिया 149, अशोकनगर 147, हरदा 124, डिंडोरी 102, श्योपुर 83, निवाड़ी 82 और अलीराजपुर में 78 अनुबंध किये गये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews