MP News: कानून व्यवस्था को लेकर सीएम शिवराज का एक्शन, सुरक्षा के लिए चलेंगे कई अभियान

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 17 आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा ली और कई अभियानों को चलाने की भी चर्चा की। गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यालय में बैठक का आयोजन किया।  इस दौरान मुख्य सचिव सिखवाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राज राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े… MP : सीएम शिवराज के नाम एक नया रिकॉर्ड, BJP की तरफ से रहे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री

मंत्री ने कहा कि गुंडों, माफ़ियों, डैकैतों और नक्सलियों पर काबू पाने के लिए जिले में कार्रवाई जारी रखी जाए। इस दौरान उन्होंने भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में पकड़े गए चार आतंकवादियों के बारे में भी जानकारी ली । उनके मुताबिक प्रदेश में महिलाएं, बच्चे, दलित, गरीब सहित अन्य सभी लोग खुद को सुरक्षित महसूस करने चाहिए ऐसी व्यवस्था सरकार को स्थापित करना जरूरी है।  कानून व्यवस्था को राज्य में बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता (Highest priority) है और प्रदेश को कानून व्यवस्था में आदर्श राज्य बनाना है।

यह भी पढ़े… MP News : भगोरिया उत्सव में शामिल हुए सीएम शिवराज, आदिवासियों के साथ किया पारम्परिक नृत्य

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि  किसी भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाए और पुलिस और खुफिया तंत्र को सक्रिय रहने और डटे रहते हुए शांति समितियों के माध्यम से जन सामान्य के निरंतर संपर्क में रहने की सलाह दी। और शांति समितियों की बैठक थाना और जिला स्तर के साथ-साथ मोहल्ला स्तर पर भी आयोजित करने के निर्देश दिए। अन्य  देशों से आने वाले अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे और त्योहारों के लिए स्पेशल सतर्कता बरतने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए, और कहा कि सोशल मीडिया पर आ रही भ्रामक जानकारियों का जल्द से जल्द खंडन किया जाए। किरायेदारों की भी सत्यापन करने के निर्देश दिए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews