MP News : निर्वाचन आयोग ने जारी किया टोल फ्री नंबर, मतदाता कर सकते हैं अपनी शंका का समाधान

MP News : निर्वाचन आयोग ने जारी किया टोल फ्री नंबर, मतदाता कर सकते हैं अपनी शंका का समाधान

MP News : मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है, आज गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 180023301950  जारी किया है इस नंबर पर कॉल कर मतदाता निर्वाचन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर 180023301950 पर  मिलेगी निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारी 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनपुम राजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 180023301950 है। श्री राजन ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार जानकारी, सहायता एवं शिकायत के लिए मतदाता कार्यालयीन समय पर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। टोल फ्री नंबर के माध्यम से मतदाताओं की समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा।

प्रदेश के सभी 52 जिलों में कॉल सेंटर स्थापित, 1950 डायल करने पर मिलेगी जानकारी 

श्री राजन ने बताया कि राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर के साथ ही प्रदेश के सभी 52 जिलों में 1950 के कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं। मतदाता 1950 पर कॉल कर निर्वाचन से जुड़ी कोई भी जानकारी, शिकायत जिले में ही दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। एक जिले से यदि कोई मतदाता दूसरे जिले के कॉल सेंटर पर फोन करते हैं तो उन्हें 1950 के आगे संबंधित जिले का एसटीडी कोड लगाना होगा। श्री राजन ने बताया कि जिले में स्थापित किए गए कॉल सेंटरों की मुख्यालय स्तर से निगरानी भी की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews