
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव(Corona Positive) आई है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट के जरिए दी।
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडिल पर रिपोर्ट की जानकारी शेयर करते हुए लिखा – मुझे सर्दी जुकाम था। RT-PCR टेस्ट कराने पर COVID पॉजिटिव आया हूँ।
ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम शिवराज ने व्यक्त की बेटियों के लिए अपनी भावनाएं
उन्होंने लिखा कि जो लोग भी पिछले 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुख़ार, खाँसी, सर्दी, जुकाम, बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना RT-PCR टेस्ट करा लें। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।
मुझे सर्दी जुकाम था। RT-PCR टेस्ट कराने पर COVID +ve आया है।
जो लोग भी पिछले २-३ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुख़ार खाँसी सर्दी जुकाम बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना RT-PCR टेस्ट करा लें। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। हमारी शुभकामनाएँ।— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) January 24, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

