MP News : नये साल में गोविंद सिंह का धमाका-ए-सीडी, ‘कांग्रेस का यही चरित्र’ बोले वीडी

MP News : नये साल में गोविंद सिंह का धमाका-ए-सीडी, ‘कांग्रेस का यही चरित्र’ बोले वीडी

CD Politics in MP : नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सनसनीखेज बयान देते हुए कहा है कि BJP के कई बड़े नेता मंत्री और विधायकों की अश्लील सीडी (obscene CD) हमारे पास मौजूद है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) के भी कई ऐसे लोग हैं जिनकी CD हमारे पास है, लेकिन किसी भी व्यक्ति के ऊपर इस तरह के आरोप लगाना हमारी संस्कृति में नहीं हैं। ये बात उन्होने सुनील सराफ का समर्थन करते हुए कही। इस बात पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें खुली चुनौती दे दी है।

नेता प्रतिपक्ष का सनसनीखेज बयान

बता दें नये साल की पार्टी और अपने जन्मदिन समारोह में कोतमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुनील सराफ का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर पकड़े हुए और मंच पर ही आधा दर्जन कांग्रेसियों के बीच फायरिंग करते दिख रहे हैं। इसे लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद कोतमा थाना में फनके खिलाफ धारा 336, 25, 9 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसी बात को लेकर अब डॉ गोविंद सिंह उनके समर्थन में खुलकर सामेन आ गए हैं और कहा है कि हर्ष फायर करना आपत्तिजनक बात नहीं होती। उन्होने ये भी कह डाला कि सुरक्षा के लिए निशाना चलाना नहीं सीखेंगे तो फिर अपनी सुरक्षा नहीं कर पाएंगे और इसे लेकर गृहमंत्री को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होने कहा कि सुनील सराफ ने कोई अपराध नहीं किया है। इसी बात के संदर्भ में गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास बीजेपी के मंत्रियों, विधायकों, नेता और आरएसएस कार्यकर्ताओं की तमाम अश्लील सीडी उनके पास मौजूद है। उन्होने कहा कि आगामी चुनावों में जनता बीजेपी के अत्याचारों का जवाब देगी।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दी खुली चुनौती

सीडी वाले बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए कांग्रेस को खुली चुनौती दे दी है। उन्होने कहा कि ‘कांग्रेस का चरित्र ही ये रहा है। सीडी पर जीवित रहना एक दूसरे को ब्लैकमेल करना ही उनका चरित्र है। मैं उनको चैलेंज करता हूं कि आप सामने लाइये आपके पास क्या है। झूठ बोलकर आप समाज को गुमराह कर रहे हैं। आप नेता प्रतिपक्ष होकर भी कुछ भी बोल रहे हैं। झूठ बोलकर आप समाज को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता जवाब देती है। ये कांग्रेस का चरित्र है तभी उसका देश में ये हाल है। वो दुरावस्था में है। ऐसे लोगो नेता प्रतिपक्ष बनेंगे, इस प्रकार की भाषा बोलेंगे और ये ही सदन छोड़कर भाग गए थे। संवैधानिक पद पर रहकर आपने ये बात कही है। अब या तो जो कहा है को जनता के सामने लाइये या फिर माफी मांगिये।’ इस तरह उन्होने नेता प्रतिपक्ष को चैलेंज किया है कि जो भी उनके पास है, उसे सामने लेकर आएं या फिर सबसे माफी मांगे।

[dgv_vimeo_video id=”785933415″]

[dgv_vimeo_video id=”785933587″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews