MP News : इस IPS को मिली नई जिम्मेदारी, गृह विभाग ने आदेश जारी किया

MP News : इस IPS को मिली नई जिम्मेदारी, गृह विभाग ने आदेश जारी किया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र शासन (MP News) ने राज्यपाल के परिसहाय के रूप में IPS हेमंत चौहान को नियुक्त किया है।  गृह विभाग (MP Home Department) ने आज शनिवार को जारी अपने आदेश में कहा कि राज्यपाल (Governor of MP) के परिसहाय अगम जैन (IPS 2016 बैच) के अवकाश से वापस आने तक उनके स्थान पर हेमंत चौहान (IPS 2010 बैच) अपने वर्तमान दायित्व के साथ साथ राज्यपाल के परिसहाय की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।  IPS हेमंत चौहान इस समय सहायक पुलिस महानिरीक्षक ACRB पीएचक्यू भोपाल के पद पर पदस्थ हैं।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 को MP में, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews