MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दी सौगात, अब इस शहर से शुरू हुई फ्लाइट

MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर दी सौगात, अब इस शहर से शुरू हुई फ्लाइट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आज फिर मध्य प्रदेश को एक सौगात दी है। सिंधिया ने आज शुक्रवार को खजुराहो – दिल्ली फ्लाइट ( Khajuraho – Delhi Flight) का शुभारम्भ  किया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा कि 20 फरवरी से शुरू होने वाले खजुराहो महोत्सव का आनंद ज़्यादा से ज़्यादा पर्यटक उठा पाएं, और आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक क्षमताओं के विस्तारीकरण को देखते हुए, ये सेवा इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित होगी।

केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय संभालने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश का विशेष ध्यान रख रहे हैं उन्होंने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई शहरों से नई फ्लाइट देकर लोगों की हवाई यात्रा की राह आसान कर दी है। आज उन्होंने मध्य प्रदेश की प्रसिद्द पर्यटन नगरी खजुराहो से दिल्ली के बीच हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई।

ये भी पढ़ें – DGP और इंदौर पुलिस कमिश्नर को राज्य मानव अधिकार आयोग का नोटिस जारी

वर्चुअली शुभारम्भ कार्यक्रम में खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित विधायकगण मौजूद रहे। ये विमान सेवा spicejet के  माध्यम से होगी।

ये भी पढ़ें – रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 मार्च तक ये चार ट्रेन रहेंगी निरस्त

शुभारम्भ मौके पर वर्चुअली जुड़े खजुराहो सांसद वीडी शर्मा (Khajuraho MP VD Sharma) ने कहा कि इस विमान सेवा से देश – विदेश के पर्यटकों के लिए खजुराहो की यात्रा अब और सुलभ होगी। परिणामस्वरूप क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोज़गार के नये अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने खजुराहो से पुन: विमान सेवा शुरु करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का क्षेत्र की जनता की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया। 

ये भी पढ़ें – MPPEB MPTET : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, MP वर्ग 3 परीक्षा तिथि में संशोधन, देखें यहाँ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews