MP News : कमलनाथ की चेतावनी ‘5 महीने बाद हम लेंगे हिसाब,’ बीजेपी पर लगाया मध्य प्रदेश को खोखला करने का आरोप

MP News : कमलनाथ की चेतावनी ‘5 महीने बाद हम लेंगे हिसाब,’ बीजेपी पर लगाया मध्य प्रदेश को खोखला करने का आरोप

Kamal Nath’s warning to BJP : प्रदेश कांंग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चेतावनी वाले लहजे में कहा है कि ‘चुनाव में पांच महीने बचे हैं, पांच महीने बाद हम इसका हिसाब लेंगे।’ सागर जिले के बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पिछले 18 साल में बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश को अंदर से खोखला बना दिया है। इसी के साथ उन्होने आरोप लगाया कि वो कभी सौदे की सरकार नहीं चलाना चाहते थे, लेकिन इस बार जनता सारा हिसाब बराबर करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अर्थ व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, कृषि व्यवस्था, रोजगार व्यवस्था, औद्योगिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सब खोखले हो चुकी है हैं। बीजेपी ने प्रदेश के भविष्य को खोखला किया है। उन्होने कहा कि बीजेपी सौदेबाजी करके सत्ता में आई है। मैं भी चाहता तो सौदा करके कुर्सी पर बैठ सकता था लेकिन मैं सौदा करके सरकार नहीं चलाना चाहता था। मध्य प्रदेश की पहचान सौदे से नहीं होनी चाहिए।’ उन्होने कहा कि ‘अब चुनाव में पांच महीने बचे हैं और मैं मतदाताओं पर पूरा विश्वास करता हूं। बीजेपी अपनी राजनीति पांच महीने और कर ले, इसके बाद हम इसका हिसाब लेंगे।’

वहीं कांग्रेस संगठन को लेकर उन्होने कहा कि ‘हमारा मुकाबला सिर्फ भारतीय जनता पार्टी से नहीं है, हमारा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के संगठन से है। हमारा संगठन मजबूती की ओर जा रहा है, बूथ लेवल तक हम अपना संगठन बढ़ा रहे हैं। मैं मानता हूं कि सबसे भारी बूथ प्रभारी, और हम हर तरह से बीजेपी संगठन का मुकाबला करेंगे।’ कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और मतदाता भी बीजेपी की असलियत समझ चुके हैं इसलिए उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस को जनता का साथ मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”819396858″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews