MP News : नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस का पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन, धरने पर बैठे, मंत्री पर FIR करने की मांग

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भाजपा सरकार द्वारा रचे गए नर्सिंग घोटाले ने प्रदेश के क़रीब 5 लाख बच्चों के भविष्य का नरसंहार किया है, मुख्यमंत्री जी, युवाओं के भविष्य की रक्षा कीजिए और अपने मंत्री विश्वास सारंग को बचाने के बजाए इस्तीफ़ा लेकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कीजिए। 
congress protest

MP News : मध्य प्रदेश में सामने आये नर्सिंग घोटाले को लेकर आक्रोशित कांग्रेस अब मंत्री विश्वास सारंग पर एफआईआर नहीं करने पर सरकार पर हमलावर है, हालाँकि विधानसभा में हुई चर्चा में सरकार विश्वास सारंग को क्लीन चिट दे चुकी है, मंत्री सारंग ने भी प्रमाण देते हुए उनकी भूमिका पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया था और घोटाले के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी बताया था लेकिन कांग्रेस ने मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन 

आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नरेला विधानसभा में पैदल मार्च निकाला और अशोका गार्डन पुलिस थाने पहुंचकर वहां प्रदर्शन किया और धरना दिया, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भारी बल तैनात किया हुआ था और बैरिकेडिंग कर दी थी।

मुख्यमंत्री से मांग, मंत्री विश्वास सारंग पर FIR की जाये 

पुलिस को बैरीकेडिंग के चलते कांग्रेस नेता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भाजपा सरकार द्वारा रचे गए नर्सिंग घोटाले ने प्रदेश के क़रीब 5 लाख बच्चों के भविष्य का नरसंहार किया है, मुख्यमंत्री जी, युवाओं के भविष्य की रक्षा कीजिए और अपने मंत्री विश्वास सारंग को बचाने के बजाए इस्तीफ़ा लेकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कीजिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews