MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की तुलना कोरोना से की, कहा ‘लगता नहीं कमलनाथ जी इससे बच पाएंगे’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की तुलना कोरोना से की, कहा ‘लगता नहीं कमलनाथ जी इससे बच पाएंगे’

Narottam Mishra compares Congress with Corona : प्रदेश कांग्रेस में भावी सीएम को लेकर चल रही अंतर्कलह के बीच इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसे लेकर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी कोरोना की तरह ही कई वेरियंट है, शायद इन्ही से परेशान होकर उन्होंने चुनाव नही लड़ने की बात कही होगी।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कमलनाथ जी कांग्रेस के कोरोना से लाख बचने की कोशिश करें, लेकिन वह बच नहीं पाएंगे। कांग्रेस में कोरोना जैसे वायरस की तर्ज़ पर बहुत सारे वेरिएंट्स है । कभी अल्फा कमलनाथ पर अटैक करता है कभी बीटा कर देता है. कभी लेम्डा आ जाता है तो कभी कुछ और आ जाता है। कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट की तरह कांग्रेस में भी अलग-अलग लोग कमलनाथ जी पर जुबानी हमला कर रहे हैं। मुझे लगता है चुनाव न लड़ने की बात जो कमलनाथ जी ने कि है वह इन्ही वैरियंट से परेशान होकर की होगी। हालांकि बाद में लालच के वायरस के कारण वह अपनी बात से पलट गए लेकिन यह तय है कि कांग्रेस के कोरोना जैसे वैरियंट से कमलनाथ जी इन दिनों बहुत परेशान है।’

बता दे कि पिछले दिनों कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर जिस तरह की बयानबाजी हुई उसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें प्रचारित हो रही थी कि कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस ने बाद में इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है और कमलनाथ ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। अब इसी बात को लेकर गृह मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की तुलना कोरोना से की है।

[dgv_vimeo_video id=”797598998″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews