MP News : इंदौर में आपत्तिजनक पर्चे बांटने के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने दिए कार्रवाई के निर्देश

MP News : इंदौर में आपत्तिजनक पर्चे बांटने के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Home Minister on Indore incident : इंदौर में आरएसएस (RSS) और बजरंग दल (Bajrang Dal) के खिलाफ बांटे गए पर्चे के मामले में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि धारा 153 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होने कहा कि वो निर्देश दे रहे हैं कि सीसीटीवी फुटेज देखकर इस मामले में आरोपियों की पहचान की जाए।

बता दें कि इंदौर के मुस्लिम बहुल इलाके में कुछ पर्चे बांटे गए थे जिनमें लिखा गया कि आरएसएस और बजरंग दल द्वारा मुस्लिम लड़कियों को फंसाकर धर्मांतरण की कोशिश की जा रही है। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इन पर्चों की बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गृहमंत्री ने कहा कि कि इस मामले में कल ही उपद्रव फैलाने के लिए धारा 153 के तहत कार्रवाई की गई है। इसी के साथ पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं। उस आधार पर पर्चे बांटने वालों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि शांति भंग करने वालों और भ्रम के माध्यम से भय फैलाने वालों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं बागेश्वर महाराज को सुरक्षा देने के मुद्दे पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘नागपुर और बिहार में जिस प्रकार बाisश्वर जी महाराज का विरोध हुआ उसको देखते हुए उन्हे सुरक्षा दी गई है। वो एक बड़े संत हैं और उन्हें सुरक्षा देना हमारा दायित्व है इसीलिए उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।’ वहीं दिग्विजय सिंह द्वारा बजरंग दल को गुंडा कहने पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें बजरंग दल गुंडा नजर आएगा लेकिन पीएफआई गुंडा नजर नहीं आएगा, उन्हें जाकिर नाइक शांतिदूत लगेगा। यह सभी लोग उन्हें सज्जन लगते हैं और राष्ट्रवादी दल उन्हें गुंडा नजर आते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”830087230″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews