MP News : नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को घेरा, सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान को बताया ‘साजिश’

MP News : नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को घेरा, सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान को बताया ‘साजिश’

Narottam Mishra on Digvijay Singh statement : एक तरफ बीजेपी दिग्विजय सिंह पर सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस ने भी साफ साफ कह दिया है कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है। अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा है कि राष्ट्र के स्वाभिमान और सम्मान की बात पर वे हमेशा ऐसा करते हैं। उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह लगातार इस तरह की बातें करते आए हैं और ये बयान सेना के मनोबल को तोड़ने वाला है। वहीं कांग्रेस के इस बयान से किनारा करने पर उन्होने कहा कि वो खुद को बचाने के लिए ऐसा कर रही है।

 गृह मंत्री ने किया सवाल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर भले ही कांग्रेस ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी हो, लेकिन बीजेपी इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस खुद को बचाने के लिए इससे दूरी बना रही है। उन्होने कोई पहली बार इस तरह का बयान नहीं दिया है लेकिन फिर भी वो भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस साजिश के तहत सेना का मनोबल तोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। यह भी सोचने वाली बात ही है कि भारत जोड़ो यात्रा के कश्मीर पहुचने पर ही इस तरह का बयान सामने क्यों आया है।

‘देश के स्वाभिमान को चोट पहुंचाने की कोशिश’

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सेना कश्मीर में माइनस डिग्री पर भी आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है और पाकिस्तान से भी सीमा कि रक्षा कर रही है। सेना के शौर्य कि तारीफ करने की बयाज दिग्विजय सिंह कश्मीर में ही सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सेना का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं और देश का स्वाभिमान भी गिरा रहे हैं। उन्होने कहा कि ‘मुझे लगता है दिग्विजय सिंह का बयान साजिश के तहत दिया गया है।’ गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक ही लक्ष्य लेकर चल रही है और वह है देश के सम्मान व स्वाभिमान पर चोट पहुचना। सबने देखा है कि कांग्रेस ऐसा कोई मौका नही छोड़ती है। सेना अच्छा काम करती है तो सेना पर सवाल उठा देते हैं। चुनाव हारते है तो ईवीएम पर सवाल उठा देते हैं। फैसला खिलाफ होता है तो न्यायपालिका पर सवाल उठा देते हैं। कोरोना की वैक्सीन बना ले तो उस पर सवाल उठा देते हैं। इस तरह वो देश के स्वाभिमान चोट पहुचाने का कोई मौका नही छोड़ती है।

[dgv_vimeo_video id=”792155811″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews