MP News : भूख हड़ताल के बाद अब चयनित शिक्षकों बड़ी तैयारी, 4 जुलाई को करेंगे डीपीआई का घेराव, नियुक्ति समेत ये है प्रमुख मांगे

teacher strike

MP News/Teacher recruitment Demand : आगामी चुनाव से पहले प्रदेश के कर्मचारी-शिक्षक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर राजय की शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है।लंबे समय से नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में भूख हड़ताल पर बैठे चयनित शिक्षक अब 4 जुलाई को डीपीआई घेराव करने की तैयारी में है।

4 जुलाई को डीपीआई का करेंगे घेराव

घेराव से पहले चयनित डीपीआई का डीपीआई के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है।लंबे समय से शिक्षक डीपीआई के बाहर टेंट लगाकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे है, लेकिन कई दिनों से धरना प्रदर्शन आंदोलन करने के पश्चात भी सरकार और विभाग ने इनकी सुध नहीं ली है और ना ही मांगों पर विचार किया गया है, ऐसे में सभी संगठन और दल एकजुट होकर 4 जुलाई को डीपीआई का घेराव करने जा रहे हैं, जिसमें विपक्ष के नेता तथा पूर्व शिक्षा मंत्री विनोद जोशी भी शामिल होंगे।

एक मंच पर आकर करें प्रदर्शन

चयनित शिक्षिका रक्षा जैन और रचना व्यास ने बताया कि उच्च माध्यमिक, माध्यमिक तथा प्राथमिक शिक्षक एकजुट होकर सभी वर्गों के साथ एस सी, एस टी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी एक साथ एक मंच पर आकर प्रदर्शन करेंगे।इस घेराव में ईडब्ल्यूएस महासंघ के अध्यक्ष धीरज तिवारी शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण संघ के अध्यक्ष के प्रदेश संयोजक श्यामलाल रविदास प्राथमिक शिक्षकों के मंगल सिंह तथा ओबीसी महासभा के कमलेश साहू रहेंगे तथा मध्य प्रदेश के 52 जिलों से आए सभी पात्र अभ्यर्थी आंदोलन में हिस्सेदारी करेंगे। सभी चयनित शिक्षक चुनाव आचार संहिता से पूर्व या 15 अगस्त तक नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों की मांग है कि:-

1. पद वृद्धि तृतीय काउंसलिंग करते हुए उच्च एवं माध्यमिक शिक्षकों के समस्त रिक्त पदों को भरा जाए।
2. उपेक्षित विषयों में सम्मानजनक पद वृद्धि करते हुए उपेक्षित विषय के अभ्यार्थियों के साथ न्याय करें।

3. प्रवर्ग परिवर्तन, विभाग परिवर्तन तथा मेरिटोरियस के जितने भी रिक्त पद हैं उन सभी पर नियोजन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

4.प्रथम काउंसलिंग के रिक्त पद जो कि समस्त कैटेगरी के हैं उन सभी पर नियोजन प्रक्रिया शुरू की जाए।

5. नवीन विभागीय चयन परीक्षा से पूर्व पुरानी भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews