MP News: प्रदेश के इस बिजली यूनिट ने बढ़ाया मान, बिजली उत्पादन में बनाया नया कीर्तिमान

बिजली उपभोक्ता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP News:- आजकल बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इसी बीच एक मध्यप्रदेश में खुशी की खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के अंदर आने वाले थर्मल पावर प्लांट ने नया रिकार्ड बनाया है। दरअसल, सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट सारनी यूनिट 10 ने विपरीत परस्थिति होने के बावजूद 100 दिनों तक लगातार बिजली उत्पादन किया और इसी एक साथ प्लांट ने एक रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। सिर्फ 100 दिनों में यूनिट 10 ने सतत बिजली उत्पादन करने में नया रिकार्ड स्थापित कर चुका है।

यह भी पढ़े…  आ गई है भारत में Hyundai Creta Knight Edition, सिर्फ इतनी है कार की कीमत, जाने यहाँ  

सूत्रों की माने तो यह यूनिट अगस्त 2013 से ही बिजली उत्पादन का काम रही है। बता दे किया यूनिट 10, 22 जनवरी 2022 से अब तक बिना रुके बिजली का उत्पादन कर रही है। यूनिट 10 के इस उपलब्धि पर उर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट सारनी के सभी स्टाफ और अभियंताओं को बधाई दी और यह उम्मीद भी व्यक्त की है कि भविष्य में भी थर्मल पावर प्लांट बिजली उत्पादन के लिए नए रिकॉर्ड बनाता रहेगा।

100 दिनों में यूनिट का प्लांट एवलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ) 100.09 प्रतिशत, प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 97.36 प्रतिशत और ऑक्जलरी कंजम्पशन 7.86 प्रतिशत दर्ज किया है। इस लिस्ट में सारनी यूनिट 11 शामिल है, जो पिछले 185 दिनों से लगातार बिजली उत्पादन कर रही है, तो वहीं श्री सिंगाजी थर्मल पावर प्रोजेक्ट भी पिछले 165 दिनों से लगातार बिजली उत्पादन कर रहा है।

   

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews