MP News : छिंदवाड़ा को लेकर बोले वीडी शर्मा ‘किसी का गढ़ नहीं, 2023-24 में यहां बीजेपी रचेगी इतिहास’

MP News : छिंदवाड़ा को लेकर बोले वीडी शर्मा ‘किसी का गढ़ नहीं, 2023-24 में यहां बीजेपी रचेगी इतिहास’

VD Sharma on Chhindwara : छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता रहा है..लेकिन हाल ही में इसपर बीजेपी और कांग्रेस में बहस छिड़ गई है। इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि कोई किसी का गढ़ नहीं है और छिंदवाड़ा में बीजेपी यहां इतिहास रचेगी।

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘कोई किसी का गढ़ नहीं है। छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रचा है और आपको मैं विश्वास दिलाता हूं कि 2023 और 2024 के चुनाव में छिंदवाड़ा के अंदर भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचेगी। यह किसी का गढ़ नहीं है। मैं कहना चाहता हूं कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से गरीबों का जीवन बदलने का अभियान है, अब तो गढ़ इस बात की बन गए हैं। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं के लाभान्वित लोगों का गढ़ है। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल जी कह रहे थे कि मध्यप्रदेश में सर्वाधिक लाभ दिलाने का क्षेत्र यह बन गया है..यह उनका गढ़ है। गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों के जीवन बदलने वाली योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है।’ उन्होने कहा कि किसी को भ्रम है कि उनका गढ़ है तो उनका भ्रम भी जल्दी ही टूट जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”809446637″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews