कोरोना काल में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं मध्यप्रदेश के अफसर

कोरोना काल में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं मध्यप्रदेश के अफसर

भोपाल| मध्य प्रदेश में जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना के खिलाफ अकेले मोर्चे पर डटे हैं और कोरोना से बचाव का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के कुछ आई ए एस अधिकारी कोरोना काल में नए नए प्रयोग कर रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के प्रबन्ध संचालक इस काल में अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के साथ साथ कंप्यूटर पर काम करना सीखने की हिदायत दे रहे हैं।
साहब अचानक इतने सख्त हो गए हैं कि उन्होंने कंप्यूटर पर काम न करने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह काटने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में साफ कहा गया है जो कर्मचारी ई फ़ाइल के जरिये काम करेंगे उन्हें वेतन दिया जाएगा। जो नही करेंगे उनका वेतन काट लिया जाएगा। उन्हें वेतन तब ही मिलेगा जब वे दफ्तर आकर यह दिखाएंगे कि कोरोना के दौरान घर में रहकर क्या काम किया।
एम डी साहब के इस आदेश से निगम के कर्मचारी परेशान हैं। एक ओर अदृश्य कोरोना उन्हें सता रहा है तो दूसरी तरफ साहब के आदेश ने उनकी जान सांसत में डाल रखी है।उन्हें समझ ही नही आ रहा कि क्या करें। जहाँ तक साहब का सवाल है वह कमाल के हैं।एक आदिवासी जिले में कलेक्टरी करते हुये काफी चर्चा में रहे थे।अब यहाँ भी चर्चा में हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews