MP Patwari Recruitment : पटवारी भर्ती परीक्षा पर अपडेट, कांग्रेस विधायक ने सामान्य प्रशासन विभाग को लिखा पत्र, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Patwari Exam 2023

MP Patwari Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश के पटवारी भर्ती परीक्षा (एमपीईएसबी ग्रुप-2 सबग्रुप-4) के चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एक तरफ आज 24 फरवरी को सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होने जा रही है वही दूसरी तरफ झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है और पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली भ्रष्टाचार की जांच के लिये बनाई गई राजेंद्र कुमार वर्मा कमेटी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

विक्रांत भूरिया ने अपने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश की राजधानी दिल्ली है ” – पटवारी भर्ती TOPPER ! जब 13 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो … तो सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश को मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली भ्रष्टाचार की जांच के लिये बनाई गई  राजेंद्र कुमार वर्मा कमेटी की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए !

जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से तथ्य सामने आएंगे

भूरिया ने अपने पत्र में लिखा है कि मार्च और अप्रैल 2023 में ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आई धांधली एवं भ्रष्टाचार की संज्ञान में लाने के लिए राजेंद्र कुमार वर्मा कमेटी का गठन किया गया था।कमेटी ने अपनी जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट 30 जनवरी 2024 को सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दी है। हमें विश्वास है कि यह जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से तथ्य सबके सामने आएंगे ।

हमारा उद्देश्य रिपोर्ट के माध्यम से सच्चाई सामने लाना 

भूरिया ने पत्र में लिखा है कि मैंने सामान्य प्रशासन विभाग से इस जांच रिपोर्ट की एक प्रति प्राप्त करने के लिए अनुरोध किया है। हमारा उद्देश्य इस रिपोर्ट के माध्यम से सच्चाई को सामने लाना है ।इस जारीकृत प्रक्रिया को सार्वजनिक बनाने का हमारा आग्रह है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके और सभी संबंधित पक्षों को उचित न्याय मिल सके।हम उम्मीद करते हैं कि विभाग हमारे अनुरोध पर शीघ्रता से कार्यवाही करेगा और इस रिपोर्ट को उपलब्ध कराने में हमारी सहायता करेगा।

आज सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

पटवारी भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आज 24 फरवरी को होगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में पदस्थ किया जाएगा। काउंसलिंग के दिशा-निर्देश एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर जाकर देखे जा सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों के निर्धारित तारीख़ पर मौजूदा नहीं रहने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया जाएगा। यानी चयनित उम्मीदवार निर्धारित तारीख को काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं होते हैं, तो उस पद को रिक्त मानकर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।

गड़बड़ी के बाद गठित की गई थी कमेटी, रिपोर्ट आते ही जारी हुए थे नतीजे

गौरतलब है कि पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 30 जून 2023 को आया था, लेकिन गड़बड़ियों के आरोप के चलते रिजल्ट को होल्ड पर रख दिया गया था। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए जुलाई 2023 को जांच आयोग गठन किया गया था । इसके बाद 8 महीने जांच के बाद जस्टिस राजेंद्र वर्मा ने रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपते हुए परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक को हटाने की अनुशंसा की थी। इस आधार पर मोहन सरकार ने पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित करने के आदेश दिए थे,जिन्हें पिछले हफ्ते जारी कर दिया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के बाद प्रतीक्षारत 6 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की जॉइनिंग का रास्ता खुल गया है।

[dgv_vimeo_video id=”916190102″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews