MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, 7500 अतिरिक्त पदों पर भी होगी भर्ती

MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, 7500 अतिरिक्त पदों पर भी होगी भर्ती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मप्र कर्मचारी चयन मंडल (MP Staff Selection Board) ने आज पुलिस आरक्षक के 6,000 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।  इसके साथ ही 7,500 अतिरिक्त पदों के भरे जाने के लिए रूल बुक का भी अनुमोदन कर दिया है।

मप्र पुलिस में आरक्षकों के 6,000 पदों की भर्ती की प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कर ली गई है।  आज शनिवार को मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा परिणाम (चयन सूची) घोषित कर दी है जिसे बोर्ड द्वारा जारी लिंक http://peb.mp.gov.in/hindi/h_default.html पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने किसानों को दिया भरोसा, MP में खाद की कमी नहीं, भ्रम फैलाने और गड़बड़ी करने वालों पर होगा एक्शन

इसके अलावा पुलिस आरक्षकों के 7,500 अतिरिक्त पदों की भर्ती किये जाने के लिए “रूल बुक” का अनुमोदन भी कर दिया गया है। आपको बता दें कि 7,500 पुलिस आरक्षक भर्ती में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा के और 50 प्रतिशत अंक शारीरिक परीक्षा के मापदण्ड और प्रावधान  अनुमोदित “रूल बुक” में शामिल किए गए हैं। नवम्बर माह में ही उक्त पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों की भर्ती का विधिवत विज्ञापन जारी किया जाना तय किया गया है।

ये भी पढ़ें – Lokayukta Action : 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते PWD Executive Engineer गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews