मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 2025 में पुलिस विभाग के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। अगर आप इसके लिए इच्छुक हैं, इस खबर में हम आपको आवेदन प्रक्रिया बता रहे हैं। जानकारी दे दें कि यह भर्ती शीघ्र लेखक, सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के ग्रेड 3 के पदों के लिए की जा रही है। आवेदन करने से पहले आपको भर्ती के लिए जरूरी मापदंडों को अवश्य पढ़ लेना चाहिए।

इससे पहले जानकारी दे दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर रखी गई है। 3 अक्टूबर से आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, जबलपुर, नीमच, रीवा, सागर, सतना और सीधी में आयोजित होगी।

यह भर्ती 500 रिक्त पदों के लिए की जा रही

अगर आप इस परीक्षा को देने के इच्छुक हैं और आवेदन करने का विचार कर रहे हैं, तो आपको मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रकाशित की गई नियम पुस्तिका को अवश्य पढ़ लेना चाहिए। इस नियम पुस्तिका को 19 सितंबर को जारी किया गया है, उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि यह भर्ती 500 रिक्त पदों के लिए की जा रही है। अगर आप पुलिस विभाग में शीघ्र लेखक, सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्य करना चाहते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।

जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

अगर पे-स्केल की बात की जाए, तो इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ग्रेड 3 के क्लेरिकल वेतनमान के अनुसार ही सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने होंगे और परीक्षा पास करने के बाद ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। दरअसल, यह परीक्षा 11 शहरों में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को इन 11 शहरों में से किसी भी शहर में बुलाया जा सकता है। ऐसे में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर जाकर नियम पुस्तिका को डाउनलोड करना होगा और अपनी योग्यता और दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरना होगा।