MP Politics: BJP का कमलनाथ पर टिकट बेचने का आरोप, कांग्रेस देगी मानहानि का नोटिस

bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है। अब बीजेपी के प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कमलनाथ ने इंदौर भोपाल और सागर के महापौर के टिकट समेत आठ टिकट बेच दिए हैं। कांग्रेस इस मामले में वाजपेयी के खिलाफ मानहानि का नोटिस देने और उन्हें मानसिक रूप से पीड़ित होने की बात कह रही है।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर एक्शन, प्रधान आरक्षक समेत 8 निलंबित, 1 लाइन अटैच, 2 को नोटिस जारी

मध्यप्रदेश में इन दिनों नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के फॉर्म भरे जा रहे हैं। दोनों ही पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारी में लगी हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच बीजेपी प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने ट्वीट करके कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि “कमलनाथ ने इंदौर महापौर का टिकट 5 करोड़, भोपाल का 3:50 करोड़ और सागर का तीन करोड़ पर में बेच दिया है। आठ महापौर के टिकट बिक चुके हैं। शेष की बोली जारी है। कांग्रेस में टिकट की सेल लगी है। नगर पालिका अध्यक्ष के रेट 15 तारीख के बाद खोले जाएंगे। तब तक पार्षद भी अपना नाम नोट करा सकते हैं।”

यह भी पढ़े.. Mandi bhav: 8 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

बाजपेयी ने लिखा है “पहले आओ बिक जाओ की तर्ज पर निर्णय होंगे।” वहीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने डॉक्टर हितेश वाजपेयी पर मानसिक पक्षाघात से पीड़ित होने और पार्टी में उनकी उपेक्षा होने की बात कही है। के के मिश्रा का कहना है कि वाजपेयी प्रदेश की मान्य राजनीतिक परंपराओं के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। कमलनाथ के खिलाफ किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस उन्हें मानहानि का नोटिस देने जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews