MP Promotion : गृह विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर्स को DSP पद पर पदोन्नत किया, आदेश जारी, देखें लिस्ट

गृह विभाग ने निर्देश दिए हैं कि पदोन्नत किये गये सभी DSP वर्तमान में जिस विभाग/कार्यालय में पदस्थ हैं उन्हें उसी विभाग/कार्यालय में उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। पदोन्नत DSP को अपने निम्न पद के कार्यभार से उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारमुक्त किया जाता है। पदोन्नत शासकीय सेवकों के नवीन पदस्थापना आदेश अलग से जारी किये जायेंगे।
MP Promotion

MP Promotion

मध्य प्रदेश में इन दिनों शासन कर्मचारियों और अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी कर रहा है, शासन के प्रत्येक विभाग से सूची जारी की जा रही हैं, इसी क्रम में गृह विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर्स को पदोन्नति देते हुए उन्हें उप पुलिस अधीक्षक यानि DSP के पद पर पदोन्नत किया है।

DSP पदोन्नति आदेश में 261 फील्ड इंस्पेक्टर्स, एसएएफ के 54 ,  रक्षित निरीक्षक 30 सहित रेडियो, विशेष शाखा, फिंगर प्रिंट सहित पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों में पदस्थ निरीक्षक शामिल हैं जिन्हने पदोन्नति दी गई है, आदेश के अनुसार निरीक्षकों को छठवें वेतनमान रुपये 15600-3900+5400/- ग्रेड पे (सातवें वेतनमान में लेवल 12 रुपये 56,100-17500) में उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

न्यायालय के आदेशों के अधीन होगी पदोन्नति 

गृह विभाग ने कहा है कि ये पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 13954/2016 तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा भविष्य में पारित किये जाने वाले आदेशों के अधीन होगी। पदोन्नत डीएसपी को मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के नियम 13 के अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक माह के भीतर वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

एमपी गृह विभाग का पदोन्नति आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews