कोरोना एक्टिव केस में MP देश में 16वें स्थान पर, 58 प्रतिशत सर्वे पूर्ण

कोरोना एक्टिव केस में MP देश में 16वें स्थान पर, 58 प्रतिशत सर्वे पूर्ण

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में “किल कोरोना” अभियान के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके अंतर्गत अभी तक प्रदेश में लगभग 4 करोड़ व्यक्तियों का यानि 58 प्रतिशत सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। इनमें 47 हज़ार 690 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 599 पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिविटी का प्रतिशत 1.26 प्रतिशत जो स्पष्ट रूप से बताता है कि प्रदेश में कम्युनिटी स्प्रेड जैसी कोई स्थिति नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश के 17 ऐसे राज्य, जहां कोरोना संक्रमण अपेक्षाकृत अधिक है, इनमें एक्टिव प्रकरणों की संख्या में मध्य प्रदेश अब 16वें स्थान पर आ गया है, 17वें स्थान पर केरल है। मध्यप्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 8 जुलाई की स्थिति में 3420 है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य फैज अहमद किदवई उपस्थित थे।

पैरामीटर्स अच्छे है, सावधानी रखें

जबलपुर जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहां पैरामीटर्स अच्छे हैं। पॉजिटिविटी दर 2.99 प्रतिशत है, रिकवरी दर 77.5 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 2.89 प्रतिशत है। जिले में अभी एक्टिव प्रकरण 95 है तथा 375 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि सावधानी रखें, जिससे आगे संक्रमण न फैले।

एक जून के बाद मृत्यु दर शून्य

मंदसौर जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहां एक जून के पश्चात कोरोना मृत्यु दर शून्य है। जिले में अभी 44 एक्टिव मरीज हैं, 106 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिला राजस्थान का सीमावर्ती होने से वहां से आवा-जाही में सावधानी बरती जाए। मुख्य सचिव श्री बैंस ने निर्देश दिए कि जिले में फर्स्ट कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग काफी कम (6.9 प्रतिशत) है। इसे बढ़ाया जाए।

बिना स्क्रीनिंग के कोई आएगा-जाएगा नहीं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिलों में कोई भी व्यक्ति राज्य की सीमा में बिना स्क्रीनिंग के आए-जाए नहीं यह कलेक्टर सुनिश्चित करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews