MP School: उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालयों में 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ी, चयन परीक्षा की तारीख भी बदली, जानें डिटेल्स

स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दिया है, इसी के साथ विभाग ने चयन परीक्षा की तारीख में भी आंशिक संशोधन करते हुए अब 9 मार्च रविवार कर दिया है।
entrance exam

MP School: मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ये जरूरी खबर है, स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दिया है यानि अब 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे, इसी के साथ विभाग ने चयन  परीक्षा की तारीख में भी आंशिक संशोधन करते हुए अब 9 मार्च रविवार कर दिया है, अर्थात अब प्रवेश चयन परीक्षा 9 मार्च को होगी।

जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूलों में सत्र 2025-26 में 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, 16 जनवरी 2025 से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2025 तक थी लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है, स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश निकालकर इसे 10 फरवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है यानि 15 फरवरी  तक आवेदन स्केवीकार किये जायेंगे, इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

आवेदन करने की तिथि अब 15 फरवरी, परीक्षा 9 मार्च को आयोजित होगी 

बता दें इस परीक्षा में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी ही शामिल हो सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं साथ ही स्कूलों को भी विस्तृत जानकारी भेजी है। विद्यार्थी दोनों ही जगह से जानकारी प्राप्त कर चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं गौरतलब है कि आवेदन की तिथि बढ़ाये जाने के साथ साथ विभाग ने राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की तारीख अब 8 मार्च 2025 के स्थान पर 9 मार्च 2025 रविवार कर दी है ।

इन बिन्दुओं को ध्यान में रखकर करें आवेदन

  • 9वीं में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे।
  • आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • आवेदन शुल्क कियोस्क सेंटर या फिर डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम जमा किया जा सकता है।
  • आवेदन भरते समय विद्यार्थियों को उस उत्कृष्ट विद्यालय या फिर मॉडल विद्यालय का चयन करना होगा, जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं।
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है।
  •  चयन परीक्षा 9 मार्च को आयोजित की जाएगी।

आवेदन भरते समय इन दस्तावेजों को साथ रखें विद्यार्थी 

  • आवेदन पत्र के साथ विद्यार्थी को 7 वीं कक्षा की मार्कशीट लगनी होगी।
  • विद्यार्थी का जन्म प्रमाणपत्र भी आवेदन में लगेगा।
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) भी आवश्यक है ।
  • विद्यार्थी को पासपोर्ट साइज के फोटो लगाने होंगे।
  • ध्यान रहे, प्रवेश के समय  विद्यार्थी को  सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियाँ दिखानी होंगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews