MP School : 20 सितंबर से खुलेंगे कक्षा 1 से 5वीं के स्कूल, शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

school TIME

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत #COVID19 के कारण प्रभावित हुई पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए शासन ने अब शालाओं को भी खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में 20 सितंबर से शालाओं (MP School Reopening) को पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। विद्यार्थियों के साथ ही सभी शिक्षक (Teacher) कोरोना प्रोटोकॉल का पालन आवश्य करें, जिससे पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे।

यह भी पढ़े.. Sarkari Naukri : 5000 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 15 सितंबर से आवेदन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि #COVID19 के संकट के बाद #MPVaccinationMahaAbhiyan और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कर हम पुन: उस स्थिति में पहुंच चुके हैं जहां हम शालाओं को फिर से शुरु कर सकें।अत: हमने 20 सितंबर 2021 से कक्षा 1 से 12वीं तक की सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं (Government And Private School Reopen) को पुन: प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास कुल क्षमता के 50% के साथ प्रारंभ किये जाएंगे।कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय शत-प्रतिशत क्षमता से संचालित होंगे। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए भी विद्यालय एवं छात्रवासा 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।मेरे प्यारे बच्चों! अब शालाएं तो शुरू हो रही हैं लेकिन कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जरूर करना। यह कोरोना संक्रमण से बचाव का महत्वपूर्ण साधन है। मेरा आशीर्वाद सदा तुम्हारे साथ है। खूब पढ़ो, खूब बढ़ो और राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दो। 

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर एक्शन- पटवारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित, 3 को थमाया नोटिस

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मेरे प्यारे बच्चों! अब शालाएं तो शुरू हो रही हैं लेकिन कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जरूर करना। यह कोरोना संक्रमण से बचाव का महत्वपूर्ण साधन है। मेरा आशीर्वाद सदा तुम्हारे साथ है। खूब पढ़ो, खूब बढ़ो और राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दो।चलो एक बार फिर स्कूल चलें। 20 सितंबर 2021 से शालाओं में होगी पढ़ाई आपके लिए यह जानना भी जरूरी है। जिला अंतर्गत संचालित स्कूलों/छात्रावासों/आवासीय विद्यालयों को खोले जाने के प्रस्ताव पर जिला आपदा प्रबंधन समिति की सहमति ली जाएगी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews