MP Tourism को लगेंगे पंख, सीएम यादव करेंगे पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ

CM Dr Mohan Yadav

MP Tourism : मध्य प्रदेश के पर्यटन को पंख लगने वाले हैं यानि मप्र पर्यटन विभाग जल्दी ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थालों के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल गुरुवार को इसके लिए पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ करने वाले हैं।

गुरुवार को स्टेट हैंगर पर सीएम करेंगे शुभारंभ 

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 14 मार्च 2024 को दोपहर 12:30 बजे भोपाल में  स्टेट हैंगर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र लोधी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

शुरुआत में 8 सीटर वाले 2 ट्वीन इंजन एयरक्राफ्ट चलाये जाएंगे

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन वायु सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। शुरुआत में 8 सीटर वाले 2 ट्वीन इंजन एयरक्राफ्ट चलाये जाएंगे। ऑपरेटर द्वारा प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, खजुराहो के साथ-साथ हवाई पट्टियों में से रूट का चयन किया जाएगा। इससे पर्यटकों को तीव्र यात्रा का माध्यम मिलेगा और साथ ही घरेलू पर्यटन में भी वृद्धि होगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  की मंशा है कि प्रदेश के पर्यटन स्थलों तक पर्यटक का पहुंचना सुगम हो और उसे दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित पर्यटक स्थल देखने का लाभ मिले इसी उद्देश्य से पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews