MP Train : यात्री कृपया ध्यान दें, इस दिन तक नहीं चलेगी रानी कमलापति- दिल्ली वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

MP Vande Bharat train cancelled : ये खबर उन यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन से जाना पसंद करते हैं या फिर वहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं क्योंकि रेलवे ने रानी कमलापति – दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की 4 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।

2 फरवरी तक नहीं चलेगी RKMP-Delhi Vande Bharat train

उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक मथुरा में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है जिसके कारण 30 जनवरी से 4 फरवरी तक वंदे भारत ट्रेन को रद्द किया गया है, रेलवे की सूचना में कहा गया है कि गाड़ी संख्या 20171/ 20172 आरकेएमपी वंदे भारत एक्सप्रेस (RKMP-Delhi Vande Bharat train) 2 फरवरी तक दोनों ओर से नहीं चलेगी।

कोहरे के कारण कई ट्रेन हैं निरस्त, कई हैं घंटों लेट 

आपको बता दें कि दिल्ली की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें इस समय इंटरलॉकिंग सहित अन्य संधारण कार्यों के चलते या फिर कोहरे के कारण निरस्त चल रही है या फिर कई घंटे देरी से चल रही हैं, ऐसे में भोपाल दिल्ली रूट की वंदे भारत ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी, इसलिए घर से निकलने से पहले रेलवे इन्क्वारी से जरुर संपर्क करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews