MP Transfer : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गृह विभाग ने किये पुलिस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

Police Officer Transfer

इस समय देश के आम चुनाव की आचार संहिता प्रभावी है, निर्वाचन आयोग के पास पूरी शक्तियां निहित हैं, उन्हीं शक्तियों का उपयोग करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कुछ पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान पद स्थापना स्थल से हटाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिया है।

PHQ में पदस्थ अधिकारी बने एडिशनल एसपी  

गृह विभाग द्वारा जारी किये गेट तबादला आदेश में 2 एडिशनल एसपी और 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का नाम है इसके अतिरिक्त एक डीएसपी का तबादला निरस्त करने का भी जिक्र है। आदेश में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना) पुलिस मुख्यालय अभिषेक दीवान को एडिशनल एसपी शहडोल पदस्थ किया है जबकि सहायक पुलिस निरीक्षक पुलिस मुख्यालय के एल बंजारे को एडिशनल एसपी बैहर जिला बालाघाट पदस्थ किया है।

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले  

आदेश में डीएसपी कार्यवाहक डीएसपी पुलिस मुख्यालय (अअवि) भरत नोटिया को कार्यवाहक डीएसपी गुना , कार्यवाहक डीएसपी मुख्यालय (अजाक ) सीहोर को प्रवीण त्रिपाठी को कार्यवाहक एसडीओपी लहार जिला भिंड, कार्यवाहक डीएसपी (प्रशासन ) पुलिस मुख्यालय ब्रजेश भार्गव को एसडी ओपी पांढूर्ना पदस्थ किया है, गृह विभाग ने डीएसपी प्रियंका पांडे छिंदवाड़ा का पांढूर्ना किया तबादला निरस्त कर दिया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews