MP Transfer : शासन ने 9 IAS अधिकारियों के तबादले किये, देखें किसे कहां पदस्थ किया, आदेश जारी

IAS Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश सरकार लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर रही है, अभी कुछ देर पहले भारतीय पुलिस सेवा के 47 अधिकारियों एक तबादलों का आदेश गृह विभाग ने जारी किये अब सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए।

इन अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव 

MP GAD ने आज 9 IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, शासन ने उज्जैन संभाग कमिश्नर डॉ संजय गोयल को सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के पद पर पदस्थ  किया है, जबकि श्रम आयुक्त इंदौर संजय गुप्ता को उज्जैन संभाग कमिश्नर बनाया है, शासन ने रीवा संभाग के अपर आयुक्त छोटे सिंह को अपर आयुक्त (राजस्व) ग्वालियर संभाग  बनाया है और अपर आयुक्त (राजस्व) ग्वालियर संभाग को सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर पदस्थ किया है।

शासन ने इन IAS का भी तबादला किया 

राज्य शासन ने उप सचिव राजीव रंजन मीना को ओएसडी सह आयुक्त सह संचालक सस्थागत वित्त बनाया है और उप सचिव ऋषि गर्ग को उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी है, ओएसडी सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त स्वप्निल जी.वानखेड़े को अपर कलेक्टर सतना पदस्थ किया है।

इन्हें भी इधर से उधर किया 

आदेश में शासन ने उप सचिव भोपाल गैस त्रासदी  रहत एवं पुनर्वास एवं उप सचिव लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग (अतिरिक्त प्रभार ) श्रीमती संजना जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना नियुक्त किया है और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ श्रीमती रेखा राठौर को अपर कलेक्टर खरगोन पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews