
MP Transfer : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल (MP Police Transfer) ने आज पुलिस निरीक्षकों यानि इंस्पेक्टर्स के तबादला आदेश जारी किये हैं। आज शुक्रवार 10 मार्च को PHQ ने एक तबादला आदेश जारी किया है जिसमें दो पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जगह पदस्थ किया है।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में SCRB पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह मीणा को विदिशा जिले में भेजा है जबकि लोकायुक्त संगठन भोपाल में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर भरत सिंह किरार को जिला शाजापुर पदस्थ किया है।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

