MP: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए जरूरी खबर, तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, ये रहेंगे नियम

punjab transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। बिजली कार्मिकों के स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 3 अक्टूबर से शुरू हो गई है।कर्मचारी 15 अक्टूबर तक तहादलों के लिए आवेदन कर सकते है।स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर उपलब्ध है। स्थानांतरण के लिए केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। किसी भी स्थिति में ऑंफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

यह भी पढ़े..MP Weather: फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों में करते हुए कार्मिकों के स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की है। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं लाइन स्टॉफ को स्वयं अथवा परिवार में किसी सदस्य की बीमारी, सेवानिवृत्ति मकें मेंमेंस में एक वर्ष से कम की अवधि, पति/पत्नी के शासकीय सेवा में कार्यरत होने, शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था में कार्यरत होने, संविदा अथवा अशासकीय सेवा में कार्यरत होने तथा अन्य कारणों से उनके स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़े..CG Weather: नए सिस्टम से 24 घंटे में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी,पढ़िए विभाग का पूर्वानुमान

कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि इस नई व्यवस्था से कंपनी कार्मिक विभिन्न दफ्तरों में जाए बिना आवेदन कर सकेंगे एवं आवेदन में दिये गये विकल्प स्थानों पर अपना स्थानान्तरण करा सकेंगे। कार्मिक 3 से 15 अक्टूबर तक अपने स्थानान्तरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोई भी कार्मिक ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन एक ही बार सबमिट कर सकेगा। स्थानांतरण के लिए केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। किसी भी स्थिति में ऑंफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews