
MP Transfer : मध्य प्रदेश में इस समय तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से अधिकारियों के तबादले किया जा रहे हैं। IAS, IPS, IFS सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश रोज जारी किया जा रहे हैं।
आज सोमवार 19 दिसंबर 2022 को गृह विभाग ने 1989 बैच के IPS अधिकारी मुकेश कुमार जैन का तबादला आदेश (MP IPS Transfer) जारी किया है, मुकेश जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल से विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

