
MP Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये हैं। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में चार पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।
मप्र गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है उसमें एसडीओपी सोंसर, छिंदवाड़ा सुरेश पाल सिंह को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में डीएसपी पदस्थ किया है, डीएसपी ट्रैफिक छिंदवाड़ा सुदेश कुमार सिंह को डीएसपी पीटीएस इंदौर, डीएसपी पीटीएस इंदौर रामेश्वर प्रसाद चौबे को डीएसपी ट्रैफिक छिंदवाड़ा और कार्यवाहक डीएसपी महिला सुरक्षा खरगौन धर्मवीर सिंह नागर को कार्यवाहक एसडीओपी सोंसर छिंदवाड़ा पदस्थ किया है।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

