MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज से फिर दिखेगा मौसम में बदलाव, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, आंधी-तेज हवा, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में आज शुक्रवार से फिर मौसम बिगड़ने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेशभर में  26 मार्च तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर जारी रहने का अनुमान है। इससे प्रदेश के कई जिलों में फिर ओले गिरेंगे और 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर चंबल संभाग और भोपाल में 24 मार्च को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और आंधी के आसार है। वही 25 और 26 मार्च को भी प्रदेशभर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। ओलावृष्टि, तेज आंधी चलने के आसार भी है। 27 मार्च से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा ।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे, तो नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि का असर रहेगा। भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में 27 मार्च तक मौसम का असर देखने को मिलेगा।आज नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गरजने की संभावना है। 25 से 26 मार्च के बीच मौसम विभाग ने वर्षा, आंधी व ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश-ओले और आंधी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मार्च को भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा में गरज चमक के साथ बादल छाएँगे। चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया जिलों में कहीं-कहीं, शहडोल-जबलपुर संभाग के सभी जिलों में ओले गिर सकते हैं। 26 मार्च को भोपाल संभाग के जिलों और नर्मदापुरम में ओलावृष्टि के आसार है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रीवा, सागर, चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। शहडोल-जबलपुर संभाग में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलेगी। आंधी की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ अफगानिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण–पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।झारखंड से छत्तीसगढ़ हाेते हुए एक ट्रफ लाइन तेलंगाना तक बनी हुई है।  वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है, जिससे हवा के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलाें में बादल बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षाेभ के आगे बढ़ने के कारण शुक्रवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश में गरज–चमक के साथ वर्षा हाेने का सिलसिला शुरू हाेने जा रहा है। अलग–अलग स्थानाें पर वर्षा का दौर दाे–तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान आंधी चलने के साथ कहीं–कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

26 मार्च तक 5 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश

  1. आज शुक्रवार काे ग्वालियर, चंबल, भाेपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलाें में कहीं–कहीं गरज–चमक के साथ वर्षा हाेने के आसार हैं। अगले दो दिन इंदौर जिले में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कही हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार है। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरते के बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी के तेवर तेज होंगे।
  2. शनिवार–रविवार काे जबलपुर,रीवा, शहडाेल संभाग के जिलाें में गरज–चमक के साथ वर्षा हाे सकती है। इस दौरान कहीं–कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।
  3. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 से 27 मार्च उत्तरी मप्र के ग्वालियर चंबल संभाग व पूर्वी मप्र के सागर, जलबलपुर, शहडोल व रीवा संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।  इंदौर में हल्के बादल दिखाई देंगे।
  4. 25 मार्च को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं एवं 26 मार्च को रीवा, सागर, चंबल, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक एवं तेज हवाएं चलने के साथ वर्षा हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews